{"_id":"63c561a26d19385366396e44","slug":"four-arrested-in-theft-of-50-lakhs-from-bjp-parshad-house-in-sakti-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: भाजपा पार्षद के घर में 50 लाख की चोरी, सोने के बिस्किट सहित गहने-नकदी ले गए, चोर और तीन खरीदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: भाजपा पार्षद के घर में 50 लाख की चोरी, सोने के बिस्किट सहित गहने-नकदी ले गए, चोर और तीन खरीदार गिरफ्तार
Mon, 16 Jan 2023 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:09 PM IST
सार
वारदात के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। जब वे सुबह उठे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे से चोरों की फुटेज मिली। यह भी सामने आया कि चोरी रात एक से 3 बजे के बीच की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में कोसा साड़ी के व्यापारी और भाजपा पार्षद के घर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चोर और तीन खरीदार शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ सोने के बिस्किट और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर में वार्ड नंबर 8 से भाजपा पार्षद मुकेश देवांगन कोसा साड़ी के व्यापारी भी हैं। 10 जनवरी की रात चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे और आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी और हीरे जडि़त आभूषण चोरी कर लिए। चोर ने 8 सोने के बिस्किट, तीन सोने के हार और करीब 30 हजार रुपये सहित 50 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी किया था।
विज्ञापन
वारदात के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। जब वे सुबह उठे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे से चोरों की फुटेज मिली। यह भी सामने आया कि चोरी रात एक से 3 बजे के बीच की गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने ओडिशा के खरिहार से आरोपी सुरेश महाणा को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में पार्षद के घर चोरी की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सुरेश ने बताया कि चोरी के सोने को उसने किरोड़ीमल नगर के कृष्णा प्रसाद सोनी और रायगढ़ के धनाजी झंडे को बेचा था। इस पर पुलिस ने बाकी दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से गलाए हुए गहने 508700 रुपये कीमत के बरामद हुए। वहीं चोरी में मदद करने वाले सुरेश के दोस्त चांपा निवासी डंगेश्वर देवांगन को पकड़कर उससे 3 सोने के हार सहित अन्य गहने बरामद किए।