{"_id":"6883692fa4ba0476a405db41","slug":"four-active-naxalites-arrested-in-jagargunda-area-tiffin-bomb-recovered-in-sukma-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा; जगरगुण्डा इलाके में चार सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा; जगरगुण्डा इलाके में चार सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम बरामद
Fri, 25 Jul 2025 05:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:30 PM IST
सार
सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चार नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नक्सली जगरगुण्डा एरिया कमेटी से जुड़े हुए हैं और बीते 29 जून को कैम्प बेदरे के पास आईईडी लगाने की साजिश में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान तामु जोगा, पुनेम बुधरा, मड़कम भीमा और मिडियम आयतु के रूप में हुई है। सभी की उम्र 23 से 25 वर्ष के बीच है और ये ग्राम बोड़नगुड़ा, बेदरे क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से एक टिफिन बम भी बरामद किया गया है, जो सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 23 जुलाई को ग्राम बोड़नगुड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ा गया, जो पहले से जगरगुण्डा थाने में दर्ज गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद दंतेवाड़ा की विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगी।
विज्ञापन
इस अभियान के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सघन गश्त और सर्चिंग बढ़ा दी है। पुलिस को इन नक्सलियों के अन्य साथियों की भी तलाश है, जो इस वारदात में संलिप्त रहे हैं। लगातार जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन