फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Deputy Chief Minister TS Singhdeo wife Indira Singh Dev passed away

Indira Singh Deo: टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव का निधन, छह महीने से चल रहा था कैंसर का इलाज

Sat, 15 Jun 2024 02:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

Indira Singh Deo passed away: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव बेबीराज का शनिवार की सुबह आठ बजे निधन हो गया।

विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister TS Singhdeo wife Indira Singh Dev passed away
पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव का निधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Indira Singh Deo passed away: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव बेबीराज का शनिवार की सुबह आठ बजे निधन हो गया। वो पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थीं। दिल्ली और मुंबई के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। कोई सुधार नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज दो बजे के बाद रानी तालाब में किया जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि 'अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं।  हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबीराज का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार औप सरगुजा संभाग में शोक का की लहर है। बेबीराज लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती थीं। जरूरतमंदों के लिए हमेशा कार्य करती थीं। 


विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया। कहा कि सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी के देहांत के समाचार से मन अत्यंत दुःखी है। पिछले 6 महीनों से कैंसर से जूझते हुए आज उन्होंने अंतिम सांस ली, मैं श्रीहरि से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस दुःखद समय में टीएस सिंहदेव और सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed