{"_id":"647caaeb418d558c2f0f70cd","slug":"former-cm-raman-singh-targeted-cm-bhupesh-baghel-over-scams-in-chhattisgarh-in-rajnandgaon-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भूपेश कीर्तिमान बना रहे': पूर्व CM रमन सिंह ने बोले- शराब, रेत, चावल घोटाला, जनता फिर पुरानी जगह बिठाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भूपेश कीर्तिमान बना रहे': पूर्व CM रमन सिंह ने बोले- शराब, रेत, चावल घोटाला, जनता फिर पुरानी जगह बिठाएगी
Sun, 04 Jun 2023 08:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Jun 2023 08:47 PM IST
सार
रमन सिंह ने कहा कि, भाजपा की ओर से वॉल पेंटिंग का काम किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में तेजी के साथ चल रहा है। यह हमारे जनसंपर्क महा अभियान का एक हिस्सा है। इसमें गांव गांव में और खास करके हर बूथ में वॉल पेंटिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों का आगाज हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उनके निशाने पर सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। रमन सिंह ने कहा कि, जिस प्रकार से स्कोर बढ़ता जा रहा है, दो हजार करोड़ का शराब घोटाला ईडी प्रमाणित कर चुकी है। रेत घोटाला प्रमाणित होता जा रहा है, 600 करोड़ चावल घोटाले में भूपेश कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मुझे लग रहा है चुनाव में भी इस बार जनता उनको पुनः पुरानी जगह बिठा देगी।
विज्ञापन
डीएमएफ और अन्य मदों की राशि को लेकर पूछे गए सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, डीएमएफ में ही नहीं इस सरकार में बंदरबांट सभी विभागों में चल रहा है। मुझे लग रहा है डेवलपमेंट के काम सब अधूरे हैं। डीएमएफ में जो गाइडलाइन है उसका पूरे तरीके से उल्लंघन किया जा रहा है। यहां यही स्थिति है कि राजनीतिक आधार पर उसका वितरण होता जोकि सरासर गलत है। रमन सिंह एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन
जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। रमन सिंह ने कहा कि, भाजपा की ओर से वॉल पेंटिंग का काम किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में तेजी के साथ चल रहा है। यह हमारे जनसंपर्क महा अभियान का एक हिस्सा है। इसमें गांव गांव में और खास करके हर बूथ में वॉल पेंटिंग का काम किया जा रहा है। डॉ. रमन सिंह लगातार राजनांदगांव जिले का दौरा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अपने क्षेत्र में उनकी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन