फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former CM Bhupesh Baghel will file nomination on April 2 in Rajnandgaon

Rajnandgaon: दो अप्रैल को पूर्व सीएम भूपेश बघेल करेंगे नामांकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित, निकालेंगे रैली

Mon, 01 Apr 2024 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Apr 2024 07:34 PM IST
सार

राजनांदगांव लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है,वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडे को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
Former CM Bhupesh Baghel will file nomination on April 2 in Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है दूसरे चरण के चुनाव के लिए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल कल 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जहां शहर के स्टेट स्कूल में सभा का आयोजन के साथ ही रैली निकाली जाएगी। वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


राजनांदगांव लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है,वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडे को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं इस लिहाज से राजनांदगांव लोकसभा सीट वीआईपी सीट मानी जा रही है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि कल 2 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल अपना नामांकन दाखिल करेंगे,इसके साथ ही स्टेट स्कूल में सभा भी रखी गई है और रैली का भी आयोजन किया जाएगा जो कि यहां से शीतला मंदिर में समाप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed