{"_id":"634d6f63d00a646f975559ba","slug":"former-chhattisgarh-cm-raman-singh-reached-rananandgaon-on-a-two-day-stay","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पूर्व सीएम रमन सिंह दो दिवसीय प्रवास पर राननांदगांव पहुंचे, विधानसभा चुनाव पर कहा- पार्टी बताएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पूर्व सीएम रमन सिंह दो दिवसीय प्रवास पर राननांदगांव पहुंचे, विधानसभा चुनाव पर कहा- पार्टी बताएगी
Mon, 17 Oct 2022 08:36 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 17 Oct 2022 08:36 PM IST
सार
पूर्व सीएम ने आज शहर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। रमन सिंह ने कहा कि पार्टी का जो आदेश रहेगा वह करेंगे। राजनांदगांव से विधानसभा चुनाव लड़ना है या नहीं लड़ना है, यह पार्टी तय करेगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को राजनांदगांव के दौरे पर पहुंच गए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा, मेरे लिए वही सर्वोपरि है और पार्टी के हिसाब से ही मैं काम करूंगा। वे 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने आज शहर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल में रमन सिंह ने कहा कि पार्टी का जो आदेश रहेगा वह करेंगे। राजनांदगांव से विधानसभा चुनाव लड़ना है या नहीं लड़ना है, यह पार्टी तय करेगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पार्टी अच्छी तरीके से जानती है कि रमन सिंह की क्या उपयोगिता है और रमन सिंह को भी कहां जाना है और क्या करना है। यह पार्टी ही तय करेगी।
आने वाले 2023 की विधानसभा के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के राजनीतिक दौरे तेज हो गए हैं। वे लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।