फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest department action against illegal 86 pieces of wood recovered in Sukma

Chhattisgarh: सागौन और बीज के अवैध चिरान पर वन विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में सामान बरामद

Thu, 13 Jun 2024 09:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 09:18 PM IST
सार

सागौन और बीज के अवैध चिरान पर वन विभाग की कार्रवाई की और 86 नग चिरान बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Forest department action against illegal 86 pieces of wood recovered in Sukma
वन विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के नगर पंचायत दोरनापाल में वन विभाग ने सागौन के अवैध चिरान पर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग को एक कृषि भूमि में बने घेराबंदी से 86 नग सागौन और बीज के अवैध चिरान मिले हैं। 

विज्ञापन


वहीं वन विभाग की छापामारी की कार्रवाई से पहले सागौन लकड़ी की अवैध तस्करी करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर बरामद किए गए 86 नग चिरान को जब्त करने की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


वहीं आरोपियों की पहचान करने का प्रयास वन विभाग की टीम कर रही है। बता दें कि सुकमा के अंदरूनी इलाकों में सागौन और बीज की लकड़ी की तस्करी कोई नई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से अंदरूनी इलाकों में पेड़ों की अवैध कटाई कर तस्कर इमरती लकड़ियों से काला कारोबार चलाते रहे हैं। हालांकि वन विभाग इन तस्करों पर समय-समय पर कार्यवाही करता भी नजर आता है। 


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुखबिरी की सूचना पर यह जानकारी मिली थी की खेत के बीच घेरा लगाकर अवैध चिरान से खिड़की, दरवाजे ,चौखट अन्य साधन बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed