बेहाल: रेमडेसिविर के लिए लगीं लंबी-लंबी लाइनें, मरीजों को 6 इंजेक्शन की जरूरत, मिल रहा सिर्फ एक
- लोगों का कहना है कि उन्हें अपने मरीज के लिए रेमडेसिविर के 6 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन एक से ज्यादा कहीं नहीं मिल रहा है।
विस्तार
देश के कई राज्य कोरोना की दूसरी लहर से बेहाल हैं। इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। यहां हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि मरीजों को अस्पताल नहीं मिल रहे। इलाज के लिए दवाइयां नहीं हैं। वहीं, रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी किल्लत बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें अपने मरीज के लिए रेमडेसिविर के 6 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन एक से ज्यादा कहीं नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से अधिकतर हर मेडिकल स्टोर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार (15 अप्रैल) को एक मेडिकल स्टोर के बाहर कोविड मरीजों के परिजनों ने लंबी लाइन लगा रखी थी। जब उनसे बातचीत की गई तो पता चला कि वे सभी रेमडेसिविर इंजेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। एक शख्स ने बताया कि मैं पिछले 24 घंटे से लाइन में लगा हुआ हूं। मेरे मरीज को 6 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन मेडिकल स्टोर वाले एक से ज्यादा नहीं दे रहे हैं।
Chhattisgarh: For Remdesivir injection, a long queue of family members of COVID patients was seen outside a medical store in Raipur on Thursday.
विज्ञापन विज्ञापन
"I have been here since Wednesday morning. My patient needs 6 injections but they won’t give more than one," a man said. pic.twitter.com/BeGHf1U8rY— ANI (@ANI) April 16, 2021