{"_id":"63f76d103b99079752015e94","slug":"folk-singer-padma-shri-mamta-chandrakar-received-sangeet-natak-academi-award-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: लोक गायिका ममता चंद्राकर को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: लोक गायिका ममता चंद्राकर को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Thu, 23 Feb 2023 07:12 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
अमर उजाला नेटवर्क, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:12 PM IST
सार
मशहूर लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलसचिव प्रो. डॉ. आईडी तिवारी समेत सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर को मिला। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को एक और सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश एक बार फिर गौरवान्वित हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। राजधानी नई दिल्ली में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत किया है वहीं उनके पुरस्कार मिलने पर कला-संगीत के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस शीर्ष सम्मान को प्राप्त करने पर डॉ. चंद्राकर को कला-संगीत, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, राजनीति, विधि, समाजसेवा,व्यापार, कृषि, चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उनके परिजनों, परिचितों, शुभचिंतकों और दर्शकों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलसचिव प्रो. डॉ. आईडी तिवारी, सभी डीन, शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी समेत विश्वविद्यालय परिवार ने भी शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों अन्य सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में डॉ. ममता चंद्राकर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन