फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five villagers fell ill due to suspicion of diarrhea in Balod

बालोद में डायरिया का संदेह: पांच ग्रामीण हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप; रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

Fri, 04 Jul 2025 03:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Jul 2025 03:32 PM IST
सार

बालोद में पांच लोग संक्रिमति पाए गए, जिनमें से तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संक्रमण को देखते हुए बालोद जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Five villagers fell ill due to suspicion of diarrhea in Balod
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के ग्राम रानीतराई में संक्रमण का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच में पांच लोग बीमार पाए गए, जिसमें से तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, दो लोगों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। संक्रमण को देखते हुए बालोद जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। वहीं, पानी को जांच के लिए लैब भेजा गया है। समीप के गांव में कुछ दिन पहले डायरिया फैलने के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तत्परता देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद होगी पुष्टि
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के सेक्टर इंचार्ज पीतांबर सिन्हा ने बताया कि डायरिया है या नहीं, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। संक्रमण सामने आने के बाद यहां कैंप लगाया गया है। घर-घर जाकर भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक इस गांव में पांच मरीज सामने आए हैं। बारिश के बाद गंदगी पानी के जमाव संबंधी जरूरी व्यवस्थाएं करने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जा चुकी है।
विज्ञापन


पानी के जांच के लिए भेजा लैब
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि जल जनित संक्रमण संबंधी यह मामला सामने आने के बाद सबसे पहले पानी के जांच के लिए लैब भेजा गया है और जांच रिपोर्ट जल्द आएगी। वहीं, पानी की जितनी भी जगह हैं, उन जगहों को साफ कराया जा रहा है। डॉक्टर पीतांबर सिन्हा ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। कैंप लगाया गया है। गंभीर मरीज यदि सामने आते हैं तो जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed