फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five Naxalites surrender before police in Sukma

CG: सुकमा में एक महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

Mon, 02 Sep 2024 10:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Sep 2024 10:59 PM IST
सार

सुकमा में जिले में सक्रिय एक महिला सहित कुल पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो पुरुष नक्सलियों पर पद के अनुरूप एक-एक लाख कुल दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।
 

विज्ञापन
Five Naxalites surrender before police in Sukma
नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा में लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय एक महिला सहित कुल पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो पुरुष नक्सलियों पर पद के अनुरूप एक-एक लाख कुल दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में डीआरजी फॉक्स, अल्फा, नक्सल सेल एवं 131 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। 

विज्ञापन


सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की उद्देश्य से नक्सली संगठन में सक्रिय एक महिला सहित कुल पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 
विज्ञापन


इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
1. महिला पोड़ियाम बुधरी पत्नी सन्ना (मेहता आरपीसी केएएमएस सदस्या) उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरमा थाना कोंटा जिला सुकमा
2. मल्लम देवा पुत्र मुत्ता (गोलापल्ली एलओएस सदस्य, इनामी एक लाख रुपये) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति दोरला निवासी सिंगाराम थाना गोलापल्ली जिला सुकमा
3. करटम हड़मा पुत्र हिड़मा (सिंगाराम आरपीसी डीएकेएमस अध्यक्ष, इनामी एक लाख रुपये) उम्र लगभग 47 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदीगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा
विज्ञापन
विज्ञापन

4. माड़वी जोगा पुत्र कोसा (सिंगाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदीगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा
5. दूधी जोगा पुत्र हड़मा (अरलमपल्ली पंचायत सीएनएम उपाध्यक्ष) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा

उपरोक्त सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed