{"_id":"66bcced42dccf525330e982e","slug":"five-naxalites-including-a-woman-surrendered-in-sukma-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: स्वतंत्रता दिवस से पहले पांच इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक महिला नक्सली भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: स्वतंत्रता दिवस से पहले पांच इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक महिला नक्सली भी शामिल
Wed, 14 Aug 2024 09:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:10 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक महिला नक्सली समेत पांच इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पद के अनुरूप आत्मसमर्पित महिला नक्सली पर दो लाख रुपये और दो पुरूष नक्सली पर एक-एक लाख रुपये कुल चार लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय एक इनामी महिला नक्सली सहित कुल पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' एवं 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पद के अनुरूप आत्मसमर्पित महिला नक्सली पर दो लाख रुपये और दो पुरूष नक्सली पर एक-एक लाख रुपये कुल चार लाख रुपये का इनाम घोषित है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम डीआईजी ऑफिस सुकमा (आरएफटी), नक्सल सेल आसूचना शाखा, डीआरजी सुकमा एवं 241 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
1. मड़कम नंदे पुत्री स्व. जोगा (जगरगुण्डा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य इनामी दो लाख रूपये) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
विज्ञापन
2. मड़कम पोज्जा पुत्र स्व. हिड़मा (अरलमपल्ली आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनामी एक लाख रूपये) उम्र लगभग 46 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरलमपल्ली नयापारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा।
3. कलमू देवा पिता कलमू मल्ला (पालाचलमा आरपीसी सीएनएम कमांडर इनामी एक लाख रूपये) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेट्टागुड़ा पालाचलमापारा थाना किस्टाराम जिला सुकमा।
4. मड़कम भीमा पुत्र उर्फ बुर्क भीमा पिता स्व. नंदा (सुरपनगुड़ा आरपीसी अन्तर्गत ग्राम पुलनपाड़ डीएकेएमएस अध्यक्ष) उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी पुलनपाड़ पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
5. दुधी हुंगा पुत्र दुधी लखमा उर्फ गुज्जा (कोराजगुड़ा मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी मैलासूर थाना भेजी जिला सुकमा।
नक्सली महिला मड़कम नंदे पुत्री स्व. जोगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 241 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा, मड़कम पोज्जा पिता स्व. हिड़मा, दुधी हुंगा पिता लखमा उर्फ गुज्जा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम सुकमा (आरएफटी), कलमू देवा पिता मल्ला को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा एवं मड़कम भीमा उर्फ बुर्क को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा की विषेष प्रयास रहा।
उपरोक्त सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के खिलाफ बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने आदि घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।