फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five day work week for state government employees in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू, मुख्यमंत्री बघेल ने की थी घोषणा

Thu, 03 Feb 2022 12:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायुपर
पीटीआई, रायुपर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

सचिवालय के कार्यालयों और विभागाध्यक्षों और सभी फील्ड कार्यालयों के लिए काम के घंटे सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Five day work week for state government employees in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

छत्तीसगढ़ की सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारी के लिए बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि राज्य में अधिकारियों सहित राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह प्रभावी हो गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसको लेकर मंगलवार को एक अधिसूचना जारी की गई और राज्य के कर्मचारियों के लिए नई कार्य व्यवस्था तत्काल प्रभावी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिछले महीने गणतंत्र दिवस भाषण में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सचिवालय के कार्यालयों और विभागाध्यक्षों और सभी फील्ड कार्यालयों के लिए काम के घंटे सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि नई कार्य प्रणाली के पीछे मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की दक्षता और उत्पादकता को बढ़ाना है। इससे पहले, राज्य सरकार के कर्मचारी रविवार के अलावा दूसरे और तीसरे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश का लाभ उठा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed