{"_id":"647064a44f2e9ae8cf0f0fcf","slug":"fire-in-residential-society-saddu-big-accident-averted-in-raipur-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: रेसिडेंशियल सोसायटी में लगी आग, गहरी नींद में सोए हुए थे लोग, समय रहते टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: रेसिडेंशियल सोसायटी में लगी आग, गहरी नींद में सोए हुए थे लोग, समय रहते टला बड़ा हादसा
Fri, 26 May 2023 01:22 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 01:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू में बीती रात को आग लग गई। गुरुवार की देर रात सड्डू स्थित रेसिडेंशियल सोसायटी पाम रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। पैनल जलने से पूरी सोसायटी अंधेरे में डूबी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू में बीती रात को आग लग गई। गुरुवार की देर रात सड्डू स्थित रेसिडेंशियल सोसायटी पाम रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। पैनल जलने से पूरी सोसायटी अंधेरे में डूबी रही। अचानक आग लगने से ब्लास्ट हुआ है। फिर चारों तरफ अंधेरा छा गया। घटना रात 2:30 से 3:00 के बीच की है। इसकी खबर फायर ब्रिगेड को दिया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सोसायटी में सैकड़ों फ्लैट हैं, जिसमें एक ही मीटर पैनल से सारे फ्लैट के बिजली कनेक्शन से जुड़ा हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इसके वजह से बिजली के तार तेजी से जलने लगे और सारे फ्लैट में अंधेरा छा गया। वहीं लिफ्ट भी बंद हो गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से 90 से ज्यादा परिवार फंसे हुए थे। लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। जलने के बदबू से लोग उठ गए।
विज्ञापन
बिजली के उपकरणों में लगे आग को बुझाने के लिए टीम ने खास फोम का उपयोग किया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कम होने पर रेस्क्यू टीम ने लोगों को एक-एक कर फ्लैट से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस आग लगने कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन