{"_id":"6645e58888b7e1d4a60a606a","slug":"fire-broke-out-in-teak-plant-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: सागौन के प्लांट में लगी आग, एक बड़ा हिस्सा जलकर राख; सूखे पत्ते और तेज हवा बढ़ा रही मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: सागौन के प्लांट में लगी आग, एक बड़ा हिस्सा जलकर राख; सूखे पत्ते और तेज हवा बढ़ा रही मुसीबत
Thu, 16 May 2024 04:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 16 May 2024 04:24 PM IST
सार
मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के पतगवा झाबर मुख्य मार्ग पर स्थित सागौन के प्लांट में आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। वन प्रबंधन समिति के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हैं।
विज्ञापन
सागौन के प्लांट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के पतगवा झाबर गांव मुख्य मार्ग के पास सागौन प्लांट में आग लग गई। आग लगने से सागौन प्लांट का एक बड़ा इलाका जल गया। आग लगने की खबर मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तेज हवा और धधकती आग से आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संसाधन नहीं होने की वजह से आग को काबू करने में काफी परेशानी हो रही है। सूखे पत्ते और तेज हवाओं की वजह से आग तेजी से जंगल में फैल रही है। हालांकि आग लगने से प्लांट में मौजूद छोटे-छोटे पौधे जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन