फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fire broke out in store behind central workshop of SECL manikpur korba

Fire In SECL: एसईसीएल मानिकपुर के सेंट्रल वर्कशाप के पीछे स्टोर में लगी आग, धुआं देखकर मचा हड़कंप

Fri, 08 Mar 2024 04:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Mar 2024 04:52 PM IST
सार

एसईसीएल मानिकपुर के सेंट्रल वर्कशॉप के पीछे स्टोर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही सीएसपी कोरबा के अलावा एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
fire broke out in store behind central workshop of SECL manikpur korba
एसईसीएल के स्टोर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसईसीएल मानिकपुर के सेंट्रल वर्कशॉप के पीछे स्टोर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। धुएं को उठते देख सुरक्षाकर्मी व लोगो को भनक लगी। इसके बाद देखते ही देखते आम लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी कोरबा के अलावा एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर एसईसीएल का डीजल पंप होने के कारण लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ था। आगजनी के कुछ ही दूरी पर एसईसीएल की कॉलोनी है, जहां बड़ी घटना घट सकती थी। बताया जा रहा है की सेंट्रल वर्कशाप के पीछे ऑयल टैंक और टायर रखे हुए थे, जहां अचानक आग लग गई। धुंआ छाया हुआ था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि बहुत ज्यादा आग लगी है।
विज्ञापन


आगजनी के कारण आसपास की बस्ती के लोग डरे हुए थे। एसईसीएल के अधिकारी भी मौके पर थे और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश कर्मचारियों को दिए गए। आग कब और कैसे लगी है, इसका कारण पता नहीं चल सका है। एसईसीएल को इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है, वो पता नहीं चल सका है। आगे आकलन किया जाएगा। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हैं, जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed