{"_id":"64bfaab217a5de34aa00180b","slug":"fire-broke-out-in-maternity-ward-at-narayanpur-district-hospital-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayanpur District Hospital : प्रसूति वार्ड में आग लगने से मचा हड़कंप, एक घंटे तक उठती रहीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narayanpur District Hospital : प्रसूति वार्ड में आग लगने से मचा हड़कंप, एक घंटे तक उठती रहीं लपटें
Tue, 25 Jul 2023 04:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 25 Jul 2023 04:29 PM IST
सार
नारायणपुर जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
नारायणपुर जिला अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणपुर जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह प्रसूति वार्ड में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही प्रसूताओं को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन
अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार की जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग बढ़ती हुई देखकर वार्ड के स्टाफ ने महिलाओं को उठाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, इस घटना में किसी भी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन