{"_id":"678bd620ed8a5fafb30c3148","slug":"fire-broke-out-in-a-house-in-middle-of-jagdalpur-city-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जगदलपुर शहर के बीचों-बीच घर में लगी आग, घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जगदलपुर शहर के बीचों-बीच घर में लगी आग, घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Sat, 18 Jan 2025 09:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:56 PM IST
सार
जगदलपुर में एक घर में आग लग गई। घर के पास रहने वाली एक नगर सेना की महिला सैनिक ने अपने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। टीम ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर शहर के बीचों-बीच तिरंगा चौक में एक घर में आग लग गई। घर के पास रहने वाली एक नगर सेना की महिला सैनिक ने अपने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तिरंगा चौक निवासी जय कुमार झाली के घर से अचानक धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। साथ ही परिवार के लोग खुद ही घर के बाहर थे। आग लगने की जानकारी लगने के बाद परिवार के लोग खुद ही घर के अंदर नही जा रहे थे क्योंकि किचन में दो सिलेंडर रखे हुए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी महिला नगर सैनिक अरूसा बघेल द्वारा फायर बिग्रेड को दी। इसके बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो गली छोटी होने के कारण वाहन अंदर नहीं जा सका। ऐसे में वाहन को सड़क पर खड़ा करने के बाद पाइप लाइन को अंदर ले जाया गया, जहां घंटो की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।
विज्ञापन