{"_id":"6141889d8ebc3e7fd851b820","slug":"fir-registered-against-jccj-mla-accused-of-freeing-the-accused-from-the-police-station-also-screws-on-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जेसीसीजे विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, थाने से आरोपी को छुड़ाने का आरोप, भाजपा नेता पर भी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जेसीसीजे विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, थाने से आरोपी को छुड़ाने का आरोप, भाजपा नेता पर भी शिकंजा
Wed, 15 Sep 2021 11:16 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:16 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के विधायक प्रमोद शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित उनके साथियों पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रमोद शर्मा
- फोटो : Twitter @ pramod sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) के विधायक प्रमोद शर्मा के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शर्मा पर थाने से एक आरोपी को छुड़ाने और चक्काजाम का आरोप है। वहीं इसके अलावा एक भाजपा नेता डॉ. सनम जांगड़े के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। जांगड़े पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विधायक प्रमोद शर्मा ने कोतवाली थाने के सामने पहले अपने साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन कर चक्काजाम किया और इसके बाद कोतवाली थाने में घुसकर एक आरोपी को छुड़ाने का भी प्रयास किया। इस क्रम में उन्होंने सरकारी काम में बाधा डालने का भी प्रयास किया। वहीं पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगडे और उनके साथियों ने ट्रैफिक थाने के सामने आवागमन बाधित किया था।
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
अतिरिक्त एसपी पितांबर पटेल ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल 11 सितंबर को विधायक प्रमोद शर्मा अपने साथियों के साथ थाने के बाहर पहुंच गए और एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जांगड़े ने यातायात प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें वहां से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन