फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   FIR on draining water from Mohara Anicut Rajnandgaon CG

फिर बड़ी लापरवाही: एनीकट के 5 दरवाजे खोलकर बहा दिए 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, FIR दर्ज, 2 लोगों को नोटिस जारी

Sat, 03 Jun 2023 07:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

कांकेर के जलाशय घटना के बाद राजनांदगांव में भी फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जल संसाधन विभाग ने 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से राजनांदगांव जिले के मोहारा एनीकट के पांच गेट खोले जाने की घटना पर बसंतपुर थाने में FIR दर्ज कराई है।

विज्ञापन
FIR on draining water from Mohara Anicut Rajnandgaon CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांकेर के जलाशय घटना के बाद राजनांदगांव में भी फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जल संसाधन विभाग ने 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से राजनांदगांव जिले के मोहारा एनीकट के पांच गेट खोले जाने की घटना पर बसंतपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। इतना ही नहीं विभाग ने टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है। फिलहाल, मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भरा है, जो राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त है। 

विज्ञापन


अज्ञात व्यक्तियों की ओर से गेट खोले जाने से लगभग 4-5 घंटा गेट से पानी बह गया, जिससे एनीकट में लगभग 15 सेंटीमीटर पानी का स्तर कम हो गया। वहीं करीब 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी फालतू में बह गया। जल संसाधन विभाग को गेट खोले जाने की सूचना मिलते ही तुरंत गेट को बंद कराया गया।
विज्ञापन


जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता ने घटना की जांच प्रतिवेदन में बताया है कि विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों ने मोहारा एनीकट के पांच गेट खोल दिए गए थे। गेट खोले जाने के पूर्व मोहारा एनीकट में 1.26 मिलियन घनमीटर जल का भराव था।  एनीकट के गेट की एक चाबी जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के संबंधित कर्मचारी टाइमकीपर एवं एक चाबी राजनांदगांव नगर निगम के कर्मचारी वॉचमैन के पास रहती है। इन दोनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने घटना के संबंध में 31 मई को ही थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को एफ.आई.आर. (प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराई है। साथ ही 1 जून को ऑनलाइन एफ.आई.आर. (क्रमांक 0266, दिनांक 01.06.2023) भी थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को दर्ज कराया गया है। वर्तमान में मोहारा एनीकट में 74 प्रतिशत जल भराव है। इससे राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में राजनांदगांव में खनिज विभाग के उप संचालक से भी प्रतिवेदन लिया गया है। खनिज विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है जिसमें अधिकांशतः क्षेत्र में पानी भरा पाया गया। उस क्षेत्र में अवैध खनिज रेत का उत्खनन नहीं होना पाया गया। खनिज अमले ने संबंधित क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है।


राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त से भी इस संबंध में प्रतिवेदन लिया गया है। आयुक्त के प्रतिवेदन के अनुसार, मोहारा प्लांट इंचार्ज एवं शिफ्ट इंचार्ज से घटना का स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सिटी एसपी राजनांदगांव को रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग कराने के संबंध में पत्र भेजा गया है। एनीकट में रात्रिकालीन निगरानी के लिए तीन पालियों में दो-दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। एनीकट के आसपास अंधेरा होने के कारण 250 वॉट का लाइट लगाया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत निरीक्षण के लिए निर्देश दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed