फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Filmy conspiracy: Young man murdered for 50,000 rupees, Mungeli police makes sensational revelation

फिल्मी अंदाज में रची साजिश: 50 हजार रुपये में कराई युवक की हत्या, मुंगेली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Fri, 19 Sep 2025 05:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अमन कोशले Updated Fri, 19 Sep 2025 05:07 PM IST
सार

दाबो गांव के पास हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने सुपारी किलिंग का बड़ा राज खोला है। महज नौकरी की दुश्मनी को लेकर 50 हज़ार रुपये की सुपारी देकर युवक की हत्या कराई गई थी।

विज्ञापन
Filmy conspiracy: Young man murdered for 50,000 rupees, Mungeli police makes sensational revelation
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले के दाबो गांव के पास हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने सुपारी किलिंग का बड़ा राज खोला है। महज नौकरी की दुश्मनी को लेकर 50 हज़ार रुपये की सुपारी देकर युवक की हत्या कराई गई थी। 10 सितंबर 2025 की रात ग्राम दाबो रोड पर नवोदय विद्यालय के सामने हेमप्रसाद साहू अपने साथी हेमचंद साहू के साथ बैठा था। तभी कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और हेमचंद का मोटरसाइकिल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


हत्या की गंभीरता को देखते हुए एसपी भोजराम पटेल ने विशेष टीम गठित की। एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में बनी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही सुनील साहू को पकड़ा। पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा किया। आरोपी सुनील ने बताया कि उसके जीजा नेतराम साहू ने उसे व्हाट्सऐप पर फोटो भेजकर हेमप्रसाद को रास्ते से हटाने की बात कही थी। बदले में ₹50 हज़ार देने का वादा किया। दरअसल, नेतराम का मृतक के परिवार से पुराना विवाद था। धान खरीदी घोटाले का केस दर्ज कराए जाने से वह नौकरी से बर्खास्त हो गया था और इसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन


ऐसे रची गई साजिश
हत्या से तीन दिन पहले सुनील, शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग ने मिलकर प्लानिंग की। 10 सितंबर की रात चारों दाबो पहुंचे। मृतक की पहचान की पुष्टि करने के बाद सुनील और शुभम ने लोहे की पाइप से हमला कर हेमप्रसाद को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
  • नेतराम साहू (43), निवासी सिल्ली
  • सुनील साहू (20), निवासी पौनी पुसेरा, कबीरधाम
  • शुभम पाल (18), निवासी चकरभांठा, बिलासपुर
  • गौकरण साहू (20), निवासी बड़े पौनी, मुंगेली
  • एक विधि से संघर्षरत बालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed