फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Female candidate arrested in case of police constable recruitment irregularities in Rajnandgaon

Rajnandgaon: पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में एक महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, छह लोग पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2024 10:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Dec 2024 10:04 PM IST
सार

पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की जा चुकी है। लगातार गिरफ्तारी का कार्य जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Female candidate arrested in case of police constable recruitment irregularities in Rajnandgaon
पुलिस की गिरफ्त में महिला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई की है, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अनुचित तरीके से इवेंट में आर्थिक लालच देने वाले अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के आठवीं बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया पिछले 16 नवंबर 2024 से जारी है, वहीं भर्ती प्रक्रिया में कुछ दिन पूर्व गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरे मामले में लालबाग थाने पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया है, जिसमें दो पुलिस आरक्षक पुरुष दो महिला आरक्षक और दो तकनीकी टीम के सदस्य हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए एक महिला अभ्यर्थी मीना पात्रे को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल चैटिंग सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पूरी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ तकनीकी आधार और अन्य सबूत के आधार पर एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले में जांच जारी है। इसमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और 20000 रुपये देकर नंबर बढ़ाने की बात सामने आ रही है। इस आधार पर महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर जेल में भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।


पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की जा चुकी है, लगातार गिरफ्तारी का कार्य जारी है सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आने वाले समय में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस आरक्षक भर्ती निष्पक्ष तरीके से हो इसको लेकर लगातार कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed