{"_id":"636c90f1c6307b57303bb56c","slug":"fear-of-killing-cattle-by-poisoning-in-nursery-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: नर्सरी में मिले मवेशियों के शव, पशु चिकित्सक बोले-जहर देकर मारने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: नर्सरी में मिले मवेशियों के शव, पशु चिकित्सक बोले-जहर देकर मारने की आशंका
Thu, 10 Nov 2022 11:19 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:19 AM IST
सार
पशु चिकित्साधिकारी पीआर कुर्रे ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचे थे। एक ही मुद्रा में पांचों मवेशीयो के शव अलग-अलग जगह में मिले हैं। उनके मुंह से झाग भी निकला हुआ था। फिलहाल मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरबा की नर्सरी में मिले मवेशियों के शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पशु चिकित्सा केंद्र के सामने बनी नर्सरी में पांच मवेशियों की मौत हो गई। लोगों ने गुरुवार सुबह शव देखा तो पशु चिकत्सा विभाग और पुलिस को सूचना दी। हालांकि मवेशियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह पता नहीं चल सका है। वहीं पशु चिकत्सकों ने जहर देकर मवेशियों को मारे जाने की आशंका जताई है। मामला हरदीबाजार चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
हरदीबाजार स्थित पशु चिकित्सा केंद्र के सामने नर्सरी में पांच मवेशियों का शव मिला है। मवेशियों में तीन बैल, एक गाय और एक बछड़ा शामिल है। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी भी पहुंच गए। उनका कहना है कि मवेशियों की मौत जहर के सेवन से हुई है। हालांकि पुख्ता जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी पीआर कुर्रे ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचे थे। एक ही मुद्रा में पांचों मवेशीयो के शव अलग-अलग जगह में मिले हैं। उनके मुंह से झाग भी निकला हुआ था। फिलहाल मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन