फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   father kills two-month-old son due to suspicion on wife character in chhattisgarh korba

Chhattisgarh: पत्नी के चरित्र पर संदेह था, दो माह के बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला

Thu, 13 Oct 2022 06:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Oct 2022 06:54 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि आरोपी को उसके घर से ही हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
father kills two-month-old son due to suspicion on wife character in chhattisgarh korba
महिला अपने बच्चे को लेकर अस्पताल दिखाने पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने गुरुवार को अपनी ही दो माह के बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और नशे की हालत में उसने बेटी की जान ले ली। खास बात यह है कि आरोपी ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


(पुलिस गिरफ्त में आरोपी बाप।)
शराब के नशे में पत्नी से कर रहा था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, लालघाट बस्ती निवासी सरना मुंडा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी शांति से विवाद करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ किया कि गुस्से में आकर सरना ने पास ही बिस्तर पर लेटे दो माह के बेटे को उठाया और जमीन पर पटक दिया। शांति ने देखा तो बच्चे को जिंदा समझ उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने वहां मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चरित्र पर संदेह जता करता था मारपीट
शांति ने बताया कि सरना उसके चरित्र पर संदेह करता था। उस पर गंदे-गंदे आरोप लगाता। कहता है कि यह दो माह का बेटा उसका नहीं है। इसी बात को लेकर गुस्सा हो गया। उसने बच्चे को उठा लिया। इस पर वह चिल्लाई, लेकिन सरना ने नहीं सुना और जमीन पर पटक दिया। शांति ने बताया कि सरना अक्सर उससे मारपीट करता था, फिर भी वह सहते आ रही थी। इस बार उसने बच्चे को ही मार डाला। 
विज्ञापन

पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
सरना कुछ साल पहले साथियों के साथ मजदूरी करने बनारस गया था। वहां सरना ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात झारखंड निवासी शांति से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। वहीं शांति ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी उम्र चार साल है। इसके बाद सरना कुछ समय पहले अपने गृहग्राम लौट आया। यहां आकर उसे शराब पीने की लत लग गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed