{"_id":"5e4dfab38ebc3ef2703ddfbd","slug":"family-says-they-will-take-jal-samadhi-as-their-house-flooded-due-to-administrative-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सरकारी अनदेखी के कारण पानी में डूबा घर, जल समाधि लेने को मजबूर परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सरकारी अनदेखी के कारण पानी में डूबा घर, जल समाधि लेने को मजबूर परिवार
Thu, 20 Feb 2020 08:49 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 20 Feb 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
जशपुर में एक घर के अंदर पानी घुस गया है
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला मुख्यालय में एक परिवार प्रशासन की अनदेखी के कारण जल समाधि लेने को मजबूर हो गया है। परिवार के घर के बगल में मौजूद नाले को मिट्टी से पाट देने के कारण पूरा घर धीरे-धीरे डूबने की कगार पर पहुंच गया है। पीड़ित परिवार ने कई बार अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
जिससे परेशान परिवार अब जल समाधि लेने की बात कर रहा है। जशपुर के जिलाधिकारी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर पुष्पा यादव अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके घर के बगल में एक नाला था लेकिन नाले की जमीन को अपना बताकर एक शख्स ने उसे मिट्टी से पाटकर बंद कर दिया। जिसके बाद से नाले से बहने वाला पानी धीरे-धीरे उनके घर में घुस रहा है।
विज्ञापन
पिछले तीन महीनों से लगातार उनके घर में पानी घुसने की वजह से उनके घर में घुटने तक पानी भर गया है। सात सदस्यों का यह परिवार एक कमरे में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पानी भरने की वजह से उनके घर के अंदर सांप और बिच्छू आ जाते हैं और मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण उनकी जान को भी खतरा है।
विज्ञापन
परिवार ने नगर पालिका के लेकर सीएमओ सहित जिले के आला अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की बात की लेकिन आज तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। जिससे परिवार अब जल समाधि लेने की बात कह रहा है। पुष्पा यादव का कहना है कि उनके पास कोई और जमीन नहीं है। यदि प्रशासन उनकी मदद नहीं करता है तो उनके पास जल समाधि के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
Jashpur DM: They had given their complaint following which we had sent SDM Jashpur to the spot. The area they're living in has become low-lying due to sme constructions. We're deliberating upon what to do about it. Perhaps a small outlet will have to be built to drain the water. pic.twitter.com/OWzpY6Tkob
— ANI (@ANI) February 20, 2020
इसपर जशपुर के जिलाधिकारी ने कहा, 'उन्होंने अपनी शिकायत दी है जिसके बाद हमने जशपुर के एसडीएम को वहां भेजा है। जिस जगह में वह रह रहे हैं वह कुछ निर्माण के कारण से निचली सतह वाला हो गया है। हम विचार कर रहे हैं कि क्या किया जा सकता है। पानी निकालने के लिए एक छोटा सा आउटलेट बनाया जाएगा।'