फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fake woman officer arrested in Raipur for duping man of jewellery worth Rs 1.88 crore

सीजी: रायपुर में 1.88 करोड़ के गहने ठगने वाली फर्जी महिला अधिकारी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 03:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 13 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

नगर निगम की फर्जी अधिकारी बनकर ज्वेलरी कारोबारी से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण ठगने के मामले में किरण साहू गिरफ्तार। चेक बाउंस होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। दूसरी आरोपी महिला की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Fake woman officer arrested in Raipur for duping man of jewellery worth Rs 1.88 crore
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर नगर निगम की अधिकारी बताकर रायपुर के सदर बाजार स्थित विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन दुकान से 1,88,37,630 रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण ठगने के मामले में पुलिस ने मुख्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी की पहचान मजदूर नगर सरोरा, थाना उरला निवासी 28 वर्षीय किरण साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जबकि वारदात में शामिल उसकी दूसरी महिला साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


फर्जी चेक देकर जीता भरोसा
भाठागांव निवासी सर्राफा कारोबारी रिखब बरडिया ने कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित कारोबारी के अनुसार, 24 अगस्त  को किरण साहू एक अन्य महिला साथी के साथ उनकी दुकान पर पहुंची। दोनों महिलाओं ने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताकर कारोबारी का भरोसा जीत लिया। उन्होंने पहली बार में लगभग 37 लाख रुपये के आभूषण लिए। इसके बदले उन्होंने 250 ग्राम सोने का बिस्किट और सात लाख रुपये नकद दिए, जबकि शेष 15 लाख रुपये के भुगतान के लिए एक चेक दे दिया।
विज्ञापन


करोड़ों के गहने लेकर फरार
इसके बाद 26 अगस्त  को दोनों महिलाएं दोबारा दुकान पर पहुंचीं। इस बार उन्होंने करीब 1.73 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण पसंद किए और अपने साथ ले गईं। इस बड़ी खरीदारी के भुगतान के लिए उन्होंने 1,73,37,630 रुपये का चेक दिया। दोनों ने दो से तीन दिन के भीतर बकाया रकम के बदले सोने के बिस्किट देने का भरोसा भी दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक बाउंस होने पर हुआ खुलासा
कारोबारी ने जब एक सितंबर को 15 लाख रुपये का पहला चेक बैंक में जमा कराया, तो गलत हस्ताक्षर होने के कारण वह अनादरित होकर लौट आया। इसके बाद जब पीड़ित ने किरण से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगी। आरोपी ने न तो बकाया राशि का भुगतान किया और न ही आभूषणों का हिसाब दिया। कुल 1,88,37,630 रुपये के गहने ले जाकर धोखाधड़ी करने की बात सामने आई।


पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने संदेही किरण साहू से पूछताछ की तो उसने अपनी साथी के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से आभूषणों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है तथा फरार महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed