फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Expired Medicines of Mukhyamantri Shahri Slum Swasthya Yojana in Balrampur

Chhattigarh: बलरामपुर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की दवाइयां एक्सपायर, सीएमओ पर लापरवाही का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 10:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 10:20 AM IST
सार

बलरामपुर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की लाखों रुपये की दवाइयां नगर पालिका कार्यालय की छत पर खुले में रखे-रखे एक्सपायर हो गईं। पार्षदों ने सीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Expired Medicines of Mukhyamantri Shahri Slum Swasthya Yojana in Balrampur
सीएम शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की दवाइयां बलरामपुर में हुई कालातित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय के छत पर खुले आसमान के नीचे लाखों रुपये की मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना के अंतर्गत मरीज के लिए बटने के लिए आई। दवाई रखे रखे एक्सपायर हो गई। जिसे लेकर विवाद गहराने लगा है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के उपाध्यक्ष दिलीप सोनी एवं वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद रिमी चौरसिया ने इसे वर्तमान सीएमओ एवं पूर्व सीएमओ की गंभीर लापरवाही बताई एवं मामले की निष्पक्ष जांच कार्यवाही की मांग की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य शहरी मलिन बस्तियों के गरीब और जरूरतमंद नागरिक को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इस योजना के तहत मरीजों को दवाए जांच और इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे लोगों का जीवन सुखी और स्वस्थ बना सके। छत्तीसगढ़ की इस महत्वाकांक्षी योजना में बड़ी लापरवाही बलरामपुर में देखने को मिल रही है। इस योजना के तहत जरूरतमंदों को बटने के लिए आई दवाई को नगर पालिका परिषद बलरामपुर के छत लाखों की महत्वपूर्ण दवाइयां रख दी गई थी, जो रखे-रखे एक्सपायर हो गई।
विज्ञापन


दवाइयां के छत पर रखे जाने का ऐसे हुआ खुलासा
नगर पालिका परिषद कार्यालय के छत के ऊपर दवाइयां खुले आसमान के नीचे रखी गई थी। जब बरसात में दवाइयां खराब होकर नीचे गिरने लगी तो कई पार्षद ऊपर जाकर देखें तो इसका खुलासा हुआ। दवाइयां रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा कि पूर्व सीएमओ एवं वर्तमान सीएमओ की बड़ी लापरवाही से दवाइयां दो माह पहले एक्सपायर हुई है। जबकि दवाइयां एक्सपायर होने से पहले ही जो दवाइयां एक्सपायर हुई है। वहीं दवाई मंगाई गई है जो बड़ी गड़बड़ी को दर्शाता है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


वार्ड क्रमांक-7 की पार्षद रिमी चौरसिया ने कहा कि जो दवाइयां जरूरतमंदों को बटने के लिए आई थी, उन्हें लापरवाही से एक्सपायर हो गई यह गंभीर लापरवाही है कार्रवाई होनी चाहिए। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सीएमओ प्रणव राय ने कहा कि 2022 से दवाइयां छत पर रखी गई थी। उनका ऑडिट होने के बाद उन्हें डिस्पोजल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed