{"_id":"67a30664a120fe0bbf0b7491","slug":"excise-department-seized-liquor-worth-rs-20-50-lakh-in-kabirdham-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20.50 लाख रुपये की शराब की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20.50 लाख रुपये की शराब की जब्त
Wed, 05 Feb 2025 12:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेवटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेवटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:52 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने 20.50 लाख रुपये कीमत की 493 पेटी शराब को जब्त की है। इसे छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव में खपाए जाने का शक है।
विज्ञापन
शराब जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिला आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के मामले में मंगलवार देर रात को एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 20.50 लाख रुपये की 493 पेटी शराब को जब्त किया है। इसे छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव में खपाए जाने का शक है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के संबंध में आबकारी वृत्त प्रभारी बोड़ला अभिनव कुमार रायजादा ने बताया कि आबकारी जांच चौकी चिल्फी के पास मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचना पर वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी एमपी की ओर से ट्रक क्रमांक MP-09- GH- 5531 की जांच की गई। इस ट्रक में 20.50 लाख रुपये की 493 पेटी शराब जब्त की गई।
विज्ञापन
इस मामले में ट्रक चालक राजेश जामरे पिता मोमलाल जामरे निवासी इंदौर (एमपी) के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं, स्थानीय चुनाव व आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग जिला कबीरधाम की कार्रवाई जारी रहेगी
विज्ञापन