{"_id":"6644812ec0e15f17570a804a","slug":"even-pm-will-not-be-able-to-solve-problem-by-sitting-here-bjp-said-on-dhebar-s-statement-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यहां बैठकर PM भी नहीं कर पाएंगे समस्या का हल':ढेबर के बयान पर BJP बोली-अपनी कुर्सी भाजपा पार्षद को दे दीजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यहां बैठकर PM भी नहीं कर पाएंगे समस्या का हल':ढेबर के बयान पर BJP बोली-अपनी कुर्सी भाजपा पार्षद को दे दीजिये
Wed, 15 May 2024 03:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 May 2024 03:03 PM IST
सार
रायपुर के वार्डों की समस्या को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने बड़ा बयान दिया है। ढेबर ने कहा कि इस जगह पर पीएम साहब को भी बैठा दिया जाये, फिर भी शहर के समस्याओं का हल नहीं होगा।
विज्ञापन
मेयर एजाज ढेबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के वार्डों की समस्या को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने बड़ा बयान दिया है। ढेबर ने कहा कि इस जगह पर पीएम साहब को भी बैठा दिया जाये, फिर भी शहर के समस्याओं का हल नहीं होगा। इस बयान के बाद भाजपा लगातार मेयर को घरने में लग गई है।
विज्ञापन
एजाज ढेबर ने कहा कि वार्डों की जो समस्या है वह अगर यहां पर पीएम साहब को भी बैठा दें, तो भी यह परेशानी रहेगी। क्योंकि यह समस्या अनवरत है। इस बात को मानना पड़ेगा कि पानी, साफ-सफाई और बिजली की यह समस्या अनवरत रहेगी। इसको कोई खत्म नहीं कर सकता।
विज्ञापन
उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर नगर निगम में समस्या खत्म हो गई, तो नगर निगम की डिपार्टमेंट की जरूरत ही नहीं होगी। जन्म से मरण तक के नगर निगम काम करता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या नगर निगम में कभी खत्म नहीं हो सकती, अनवरत रहेगी।
विज्ञापन
महापौर के इस बयान के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने महापौर की कुर्सी को किसी भाजपा पार्षद को देने की बात कही है। वहीं भाजपा के मीडिया विभाग प्रमुख अमित चिमनानी ने भी मेयर ढेबर पर निशाना साधा है।
अमित चिमनानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देखो महापौर जी, समस्या बनी रहेगी तो आपका काम क्या है फिर? मोदी राज में देश चमक रहा है, लेकिन रायपुर में आप लाइट-सफाई की समस्या पर हाथ खड़ा कर रहे हैं। यह बयान रायपुर की जनता से हुए धोखा का प्रमाण है। पीएम साहब के आशीर्वाद भाजपा का महापौर इस समस्या से जनता को निजात जरूर दिलाएगा।