फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ensure enough supply of fuel to Chhattisgarh to end problems faced by people CM Bhupesh Baghel writes to Centre Latest News Update

Petrol-Diesel Crisis: छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति कम होने पर जताई चिंता

Sun, 19 Jun 2022 06:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पुरी से राज्य में एचपीसीएल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम के डिपो में ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि आम लोगों और किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Ensure enough supply of fuel to Chhattisgarh to end problems faced by people CM Bhupesh Baghel writes to Centre Latest News Update
भूपेश बघेल - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है। बघेल ने रविवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य को पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कम होने से आम लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं और कृषि गतिविधियां को प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 1-2 महीनों से छत्तीसगढ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कम हो गई है। कई जिलों के पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। मेसर्स हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में 750 रिटेल ऑउटलेट हैं जिसमें पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। पहले बफर स्टॉक 4-5 दिन का होता था, जो अब 1 दिन के लिए ही बच रहा है, कई बार तो वो भी खत्म हो जाता है। इस स्थिति को लेकर मैंने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी को पत्र लिखा है कि जो 4-5 दिन का स्टॉक रहता था उसे पूर्ववत रखा जाए जिससे पेट्रोलियम पदार्थों की कमी ना हो।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के राज्य में 750 रिटेल आउटलेट हैं, जो ईंधन की अनियमित आपूर्ति के कारण बिक्री को रोकने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और मानसून की शुरुआत के साथ कृषि गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं] लेकिन डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने से किसानों को ट्रैक्टर से काम करने में परेशानी हो रही है। बघेल ने कहा कि ईंधन की कमी के कारण एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पुरी से राज्य में एचपीसीएल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम के डिपो में ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि आम लोगों और किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed