{"_id":"6809f481d2edfc33510915d3","slug":"engineer-and-laborer-died-in-blasting-accident-in-coal-mine-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: कोल माइंस में ब्लास्टिंग हादसे में इंजीनियर और मजदूर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: कोल माइंस में ब्लास्टिंग हादसे में इंजीनियर और मजदूर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Thu, 24 Apr 2025 03:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Apr 2025 03:01 PM IST
सार
रायगढ़ के गारे पेलमा कोल माइंस में 18 अप्रैल 2025 को ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से असिस्टेंट इंजीनियर आशुतोष बिशोई और मजदूर चंद्रपाल राठिया की मौत हो गई। तमनार पुलिस ने ब्लास्टिंग ऑफिसर, सेफ्टी इंचार्ज और अन्य के खिलाफ भादंसं की धारा 106(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस थाना तमनार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमनार थाना क्षेत्र में जिंदल पावर लिमिटेड के गारे पेलमा कोल माइंस में 18 अप्रैल 2025 को ब्लास्टिंग के दौरान हुए हादसे में एक असिस्टेंट इंजीनियर और एक मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में तमनार पुलिस ने माइंस के ब्लास्टिंग ऑफिसर, सेफ्टी इंचार्ज और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आशुतोष बिशोई (24) पुत्र मनमथ बिशोई निवासी दासपुर, जिला गंजाम, ओडिशा, वर्ष 2024 से जिंदल पावर लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। 18 अप्रैल को गारे पेलमा माइंस में ब्लास्टिंग के लिए तार बिछाने के बाद आशुतोष और उनके साथी चंद्रपाल राठिया और तरुण निषाद एक वाहन (पंजीयन क्रमांक CG29A4990) में सवार थे।
विज्ञापन
ब्लास्टिंग ऑफिसर से अनुमति मिलने के बाद ब्लास्टिंग की गई। इस दौरान एक पत्थर का टुकड़ा वाहन के पिछले दरवाजे को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया, जिससे आशुतोष बिशोई की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रपाल राठिया और तरुण निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चंद्रपाल राठिया की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों की शिकायत पर तमनार पुलिस ने जिंदल पावर लिमिटेड के ब्लास्टिंग ऑफिसर राजेश शर्मा, सेफ्टी इंचार्ज हरिप्रसाद और अन्य के खिलाफ भादंसं की धारा 106(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।