Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों के हमले में DRG के तीन अफसरों की मौत, कुंदेड़-जगरगुंडा के बीच हुई थी मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग होने की खबर है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद हो गए। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।
बस्तर के सुकमा जिले के जगरगुंडा में नक्सली मुठभेड़ के दौरान हमारे 3 वीर जवानों की शहादत का समाचार दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 25, 2023
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे। इस दुख में हम सब साथ हैं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग होने की खबर है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद हो गए हैं। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।
डीआरजी की पार्टी नक़्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान जगरगुंडा व कुन्देड़ के मध्य पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवानों के शहीद होने और 2 जवानों के जख्मी होने की खबर है।