{"_id":"66ec12a98db1240b240aa9d5","slug":"emt-reached-ambulance-by-carrying-the-sick-patient-on-his-shoulder-18-km-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 18 किलोमीटर कंधे पर लादकर एंबुलेंस तक मरीज को ले गए चालक व ईएमटी, सड़क न होने से नहीं मिल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 18 किलोमीटर कंधे पर लादकर एंबुलेंस तक मरीज को ले गए चालक व ईएमटी, सड़क न होने से नहीं मिल रहा था इलाज
Thu, 19 Sep 2024 05:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:52 PM IST
सार
सुकमा जिले में एक मरीज को एंबुलेंस के चालक व ईएमटी ने कंधे पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घर तक सड़क न होने के कारण मरीज को कंधे पर लादकर पैदल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
कंधे पर लादकर मरीज को एंबुलेंस तक पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा कोंटा से लगे बेदरे बोडम पारा से एक वीडियो सामने आया है। यहां एंबुलेंस चालक व ईएमटी मरीज को खाट पर लादकर एंबुलेंस तक लेकर आए। इसके बाद मरीज को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मरीज चार दिन से बीमार था। परिजनों उसे अस्पताल नहीं ले गए, लेकिन जब स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ तो 108 संजीवनी एंबुलेंस को कॉल की। इसके बाद वाहन के ईएमटी व पायलेट पैदल मरीज को अस्ताल ले गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बेदरे बोडम पारा निवासी मड़ियम पंडु (25) चार दिन से बीमार था। परिजन उसे किसी भी अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे, जिसके चलते मरीज चार दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। मरीज के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए परिजनों ने गुरुवार की दोपहर को 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया गया। 108 के ईएमटी रोहित व पायलेट दिलीप अपने वाहन को लेकर मरीज को लेने निकले।
विज्ञापन
गांव के बीच सड़क पर एंबुलेंस को खड़ी करने के बाद पैदल परिजनों के साथ गांव बेदरे बोडम पारा पहुंचे, जहां मरीज चलने की हालात में बिल्कुल भी नहीं था। ऐसे में परिजनों के साथ ही एंबुलेंस चालक के द्वारा खाट में मरीज को सुलाने के बाद उसे एक डंडे के सहारे कंधे पर लादकर मरीज को 18 किमी का सफर तय करने के बाद एंबुलेंस तक लेकर गए। इसके बाद उसे पीएचसी बासागुड़ा ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन