फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Elephants trample farmers crops and demolish houses in Korba

हाथियों का आतंक: कोरबा में हाथियों ने रौंदी किसानों की फसलें, घर में घुसकर मचाया उत्पात

Thu, 12 Oct 2023 03:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाथियों ने आधी रात को रेंज के पलामू कुम्हरी दर्री गांव में भारी कहर ढाते हुए आधा दर्जन ग्रामीणों के मकान को ध्वस्त कर दिया। 
 

विज्ञापन
Elephants trample farmers crops and demolish houses in Korba
हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां के पसान रेंज में पड़ोसी जीपीएम जिले के मरवाही परिक्षेत्र से अचानक धमके हाथियों ने आधी रात को रेंज के पलामू कुम्हरी दर्री गांव में भारी कहर ढाते हुए आधा दर्जन ग्रामीणों के मकान को ध्वस्त कर दिया। वहीं, एक ग्रामीण के बाड़ी में पहुंचकर मकई की फसल को भी रौंद दिया। हाथियों का उत्पात यहां काफी देर तक चला। इस दौरान ग्रामीण हाथियों के डर से अपने-अपने घरों में छिपे रहे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज में 47 हाथी पहले से मौजूद हैं और लगातार उत्पात मचा रहे हैं। जिससे वन अमले के साथ-साथ क्षेत्रवासी परेशान हैं। मरवाही से पहुंचे हाथियों द्वारा आते ही उत्पात मचाए जाने से उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि केंदई व एतमानगर रेंज में अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हाथी अब एक साथ एकत्रित हो गए हैं और केंदई रेंज के कापा नवापारा-कोयलारगडरा जंगल में डेरा डाल दिया है। जिससे हाथियों की निगरानी में आसानी हो रही है।
विज्ञापन


मरवाही रेंज से आए हाथियों ने पलामू गांव में जिन ग्रामीणों के मकान को निशाना बनाया, उनके नाम सितंबर सिंह पुत्र गंगा सिंह, दुर्गावती पत्नी सुखनंदन, राजू सिंह, शिवनारायण्, अमर सिंह पुत्र रामधन और रामप्रसाद बताए गए हैं। इन लोगों ने परिवार समेत भागकर जान बचाई। कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में भी हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने का सिलसिला जारी है। यहां के कलमीटिकरा गांव में 25 और कुदमुरा बिट के धवन नाला जंगल में तीन हाथी घूम रहे हैं। हाथियों ने दोनों ही स्थानों में ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर धान की फसल को तहस-नहस कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों के उत्पात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। इससे पहले हाथियों ने बलबहरा व तरईमार में उत्पात मचाते हुए फसलों को तहस-नहस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed