फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Elephants crushed a woman and a man to death in Prempurnagar district

Chhattisgarh: सूरजपुर जिले में हाथियों के झुंड का कहर, एक महिला और एक पुरुष को कुचल कर मार डाला

Mon, 19 Sep 2022 12:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

यहां हाथियों के एक दल ने एक महिला और एक व्यक्ति को कुचल डाला।

विज्ञापन
Elephants crushed a woman and a man to death in Prempurnagar district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में हाथियों का कहर सामने आया है। यहां हाथियों के एक दल ने एक महिला और एक व्यक्ति को कुचल डाला। घटना में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर प्रेमनगर फॉरेस्ट रेंज के  फॉरेस्ट रेंजर रामचंद्र प्रजाति अन्य वन्यकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। बताया गया है कि प्रेमनगर में करीब दस हाथियों का एक झुंड पहुंचा था। 
विज्ञापन


महिला की दौड़ा-दौड़ा कर तो महिला को पैर से कुचला
जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर वन इलाके में पिछले कई दिनों से 10 हाथियों का झुंड घूम रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी कई घरों को नुकसान पहुंचा चुके है। साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि इन्हीं हाथियों का झुंड शनिवार रात को अभयपुर गांव पहुंचा था। यहां हाथियों ने गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग की दौड़ा-दौड़ाकर जान ले ली। 
विज्ञापन


घरों में सो रही महिला को कुचला
हाथियों का यह झुंड अभयपुर के बाद जनार्दनपुर गांव पहुंचा। अभयपुर से इस गांव की दूरी लगभग 2 से 3 किलोमीटर होगी। जंगल के अंदर के एक झोपड़ी में 70 वर्षीय रायमति महिला सो रही थी। रात को करीब 2 से 3 बजे के बीच पहुंचे हाथियों ने पहले तो उसके झोपड़ी को तोड़ दिया और फिर महिला को पैर से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed