{"_id":"6867ddb4ca3e6249d409a9a6","slug":"elderly-man-dies-in-bike-accident-in-raigad-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग की मारी टक्कर, हादसे में हमसाय खलखो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग की मारी टक्कर, हादसे में हमसाय खलखो की मौत
Fri, 04 Jul 2025 07:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:48 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक ने खेत जा रहे बुजुर्ग हमसाय खलखो को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बाइक सवार ने खेत जा रहे बुजुर्ग हमसाय खलखो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घायल बुजुर्ग को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे हमसाय खलखो पैदल अपने खेत जा रहे थे, तभी जमरगीडी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो इस हादसे में गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन