{"_id":"6527dd750a694bdca00d2321","slug":"eight-people-including-husband-arrested-in-case-of-suicide-of-newly-married-woman-in-gaurela-pendra-marwahi-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने दी थी जान, पति समेत आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने दी थी जान, पति समेत आठ लोग गिरफ्तार
Thu, 12 Oct 2023 05:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:22 PM IST
सार
ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता आत्महत्या कर ली थी। मामले में पति, सास और देवर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को पति, सास और देवर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरेला थाना क्षेत्र के कोटखर्रा गांव निवासी निर्मला टांडिया ने अपने ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर 8 जुलाई 2023 फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। निर्मला के पिता और अन्य परिजनों ने निर्मला के पति, सास और देवर सहित अन्य लोगों के ऊपर दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। साथ ही बांझ जैसे शब्दों से ताने दिए जाने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आठ जुलाई को निर्मला के पति पुष्पेंद्र टांडिया ने निर्मला से झगड़ा किया। इसके बाद रात में निर्मला टांडिया ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद गौरेला थाना पुलिस ने मामले की जांच की और बयानों के आधार पर मृतका के पति पुष्पेंद्र टांडिया, चाचा ससुर झल्लू टांडिया, सास सरफिला टांडिया, दादी सास बेला बाई, दादा ससुर मुनीम टांडिया, बुआ सास देवमती, ननद रोशनी टांडिया, देवर किशन टांडिया सहित आठ सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
वहीं, मामले में पुलिस ने अब मामले में मृतका के ससुराल पक्ष के सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।