फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Eight Naxalites and a woman surrendered to police in Dantewada Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में एक महिला समेत आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 19 Jan 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दंतेवाड़ा
एजेंसी, दंतेवाड़ा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 19 Jan 2021 03:36 AM IST
विज्ञापन
Eight Naxalites and a woman surrendered to police in Dantewada Chhattisgarh
Naxalite - सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक महिला समेत आठ नक्सलियों ने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें चार इनामी नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने नक्सली विचारधारा से आजिज आकर यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों के मुताबिक नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत विभिन्न ग्रामों के रहने वाले ग्रामीण नक्सली संगठन में जुड़ गए थे, जिनके घर वापसी के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अब तक 67 इनामी सहित कुल 248 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का प्लाटून नंबर 13 का सदस्य सुरेश ओयामी, कटेकल्याण एरिया कमेटी में कार्यरत महिला एलओएस सदस्य जोगा मंडावी, भैरमगढ़ एरिया कमेटी मिरतुर सदस्य प्रदीप, जियाकोडता पंचायत मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर सुले कवासी, जपपुर पंचायत मिलिशिया सदस्य माटा कवासी, जियाकोडता पंचायत मिलिशिया सदस्य बामन पोडियामी, जियाकोडता सीएनएन सदस्य सन्नू कवासी और लच्छू टाटी शामिल है। इन सभी को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने पर 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed