फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED raids on CG Congress leaders house, Bhupesh blame on BJP

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं के घर ED का छापा: भूपेश बोले- हमारे हौसले नहीं तोड़ सकते, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

Mon, 20 Feb 2023 12:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 12:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन से पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।

विज्ञापन
ED raids on CG Congress leaders house, Bhupesh blame on BJP
सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन से पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है। ईडी के छापे को लेकर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेन ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन







अधिवेशन को डिस्टर्ब करने की कोशिश : सुशीला आनंद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशीला आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 
कांग्रेस का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। इस अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए जैसे कि आशंका थी। वैसा ही किया गया है। ईडी को आगे कर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा जब राजनीतिक मुकाबला नहीं कर पाती तो ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग करती है।

'बीजेपी की साख खत्म होने का भय'
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इससे बीजेपी की साख पूरी तरह से खत्म होने का भय सता रहा है। वह अधिवेशन से पहले कांग्रेस नेताओं के यहां छापा मरवाकर अधिवेशन को डिस्टर्ब करना चाहती है, लेकिन हम डरेंगे नहीं हम झुकेंगे नहीं। हमारा अधिवेशन और शानदार तरीके से होगा। 

लुटेरों के साथ खड़े हैं प्रदेश के मुखिया: अरुण साव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed