फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED Raid in CG: 27.5 crore FD and 52 lakh cash Seized of liquor baron Pappu Dhillon

शराब कारोबारी पप्पू को बड़ा झटका: ED ने साढ़े 27 करोड़ FD और 52 लाख कैश सीज किया, इधर राययुर में हड़कंप

Fri, 12 May 2023 06:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 12 May 2023 06:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के शहरों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद छापेमारी चल रही है। अब भिलाई के शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के 27 करोड़ फिक्स डिपॉजिट को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
ED Raid in CG: 27.5 crore FD and 52 lakh cash Seized of liquor baron Pappu Dhillon
शराब कारोबारी के यहां ED की दबिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के शहरों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक छापेमारी चल रही है। अब भिलाई के शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के 27 करोड़ फिक्स डिपॉजिट को ED ने सीज कर दिया है। इसी के साथ ही नगद मिले 52 लाख रुपए को भी सीज कर दिया है। ईडी ने पप्पू ढिल्लन को गुरुवार को उनके  घर से गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां से ईडी ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। ईडी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ढिल्लन ने शराब के अवैध पैसे को कर्ज के रूप में लेकर अपने खाते में फिक्स डिपॉजिट कर लिया। 

विज्ञापन


दूसरी ओर ईडी ने शुक्रवार को रायपुर में होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा और शराब कारोबारी मनदीप चावला और बीड़ी कारोबारी दीयालाल मेघजी के ठिकानों पर भी दबिश दी। होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के देवेंद्र नगर स्थित घर में सुबह 5 बजे ईडी दाखिल होकर कागजों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन




ईडी ने अपने आरोप पत्र में अनवर ढेबर के साथ अवैध धंधे में गुरुचरण होरा की हिस्सेदारी का जिक्र भी किया है। इसी वजह से अब होरा के घर और दफ्तरों की जांच की जा रही है। वहीं मनदीप चावला के पंडरी और दीयालाल मेघजी के बैजनाथपारा में डीएम प्लाजा और डीएम वाटिका स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी को भी दो हजार करोड़ के शराब घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीयालाल मेघजी 7 सगे भाइयों का एक समहू है, जो खम्हारडीह के नमन डीएम वाटिका में निवास करते हैं। चर्चा है कि ये लोग नवा रायपुर में सिंडीकेट बनाकर किसानों की जमीन खरीदे थे। वहीं मनदीप चावला कृषि विभाग में बड़ा सप्लायर है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई शराब कारोबारी अनवर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।




शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग का एक अधिकारी गिरफ्तार

ED ने शराब केस में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी की। आबकारी विभाग के सीनियर ऑफिसर और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। खबर है कि इन्हें महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर देर शाम रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने अरुणपति त्रिपाठी की 10 दिन की रिमांड मांगी थी पर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है। मामले में ईडी के वकील ने कहा कि ये हमारी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए इन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले भी कोल स्कैम में दो अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed