फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED enters Chhattisgarh drugs case: Navya Malik's properties and money trail to be investigated

छत्तीसगढ़ ड्रग्स केस में ED की एंट्री: नाव्या मलिक की संपत्तियों और मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच

Tue, 23 Jun 2026 06:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Jun 2026 06:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के चर्चित ड्रग्स मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी का फोकस कथित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी आरोपी नाव्या मलिक और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की पड़ताल पर है।

विज्ञापन
ED enters Chhattisgarh drugs case: Navya Malik's properties and money trail to be investigated
नाव्या मलिक केस में ED ने शुरू की बड़ी जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के चर्चित ड्रग्स मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी का फोकस कथित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी आरोपी नाव्या मलिक और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की पड़ताल पर है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने मामले से संबंधित पुलिस की चार्जशीट, केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मांग की है। पुलिस पहले ही इस प्रकरण में न्यायालय में आरोप पत्र पेश कर चुकी है। ऐसे में ईडी की जांच शुरू होने से अब केस का दायरा और व्यापक हो गया है।
विज्ञापन


एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर ड्रग्स कारोबार से हासिल की गई रकम का इस्तेमाल किन माध्यमों से किया गया। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि अवैध कमाई को किस तरह वैध दिखाने की कोशिश की गई और इस पूरी वित्तीय श्रृंखला में कौन-कौन शामिल था। सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं, तो ईडी संबंधित संपत्तियों को जब्त करने समेत कठोर कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।
विज्ञापन


यह मामला अगस्त 2025 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब पुलिस ने एमडीएमए के साथ हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान नाव्या मलिक का नाम सामने आया, जिसके बाद मुंबई में कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र की रहने वाली नाव्या मलिक कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल पार्टियों और निजी आयोजनों में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी थी। आरोप है कि पूरा नेटवर्क मोबाइल फोन और एनक्रिप्टेड एप्लीकेशन के जरिए संचालित होता था, जिससे इसकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


850 से ज्यादा संपर्क जांच के घेरे में
पुलिस जांच में दावा किया गया था कि नाव्या मलिक के मोबाइल डेटा से 850 से अधिक लोगों के संपर्क सामने आए थे। इनमें कारोबारी, होटल और क्लब संचालक, ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोग तथा अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम शामिल बताए गए थे। हालांकि, अब तक सीमित आरोपियों के खिलाफ ही कार्रवाई हुई है और कई नाम अब भी जांच एजेंसियों की निगरानी में हैं।


इस मामले में नाव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल सभी आरोपी उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed