फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dussehra 2023: Vijayadashami celebration in Raipur; 110 feet effigy of Dashanan burnt in WRS Colony

Dussehra 2023: रायपुर में विजयादशमी का जश्न; WRS कॉलोनी में 110 तो भाठागांव में 60 फीट का दशानन का पुतला दहन

Tue, 24 Oct 2023 09:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 24 Oct 2023 09:26 PM IST
सार

Dussehra 2023: देशभर में आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर के  डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में 110 फीट का रावण दहन किया गया। वहीं दूसरी ओर रावणभाठा में भी 60 फीट का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन
Dussehra 2023: Vijayadashami celebration in Raipur; 110 feet effigy of Dashanan burnt in WRS Colony
रावण का पुतला दहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Dussehra 2023: देशभर में आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर के  डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में 110 फीट का रावण दहन किया गया। वहीं दूसरी ओर रावणभाठा में भी 60 फीट का पुतला दहन किया गया। दोनों जगहों पर सीएम भूपेश ने दशानन के पुतले को दहन किया। रायपुरवासियों को दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दी। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। रावणभाठा में विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। रायपुर में सबसे बड़ा रावण का पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में  दहन किया गया। विजयादशमी पर रायपुर में जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। रावणभाठा मैदान में भगवान बालाजी की पालकी दुधाधारी मठ से पहुंची।

विज्ञापन




डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा उत्सव का यह 53वां वर्ष है। वहीं इसके साथ ही राजधानी रायपुर के  26 जगहों पर भी रावण दहन किया  गया। बुराई पर अच्छाई की जीत क प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।  रावणभाठा में 60 फीट का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन





प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण बनाए जा रहे रावण पुतला का कद को कम कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। 26 जगहों में से 8 मुख्य उत्सव स्थलों पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेय। रावणभाठा मैदान, सप्रे मैदान और बीटीआई ग्राउंड जैसे कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed