फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Viral video of beating of woman and girl by people inciting them to change religion in Durg

दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेला: भनक लगते ही महिला के घर पहुंचे लोग, जमकर की पिटाई; लगवाए जय श्री राम के नारे

Fri, 16 Jun 2023 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

मतांतरण करवा रही महिला और युवती से पिटाई का मामला सामने आया है। यहां प्रार्थना सभा के नाम पर घर के अंदर धर्म परिवर्तन करने के लिए स्थानीय लोगों को उकसाया जा रहा था। 

विज्ञापन
Viral video of beating of woman and girl by people inciting them to change religion in Durg
स्थानीय लोगों ने की महिला और युवती की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला में मतांतरण करवा रही महिला और युवती से पिटाई का मामला सामने आया है। जहां बस्ती की महिलाएं मतांतरण करवाने वाली महिला की पिटाई करती नजर आ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उरला बस्ती की रहने वाली चित्रलेखा साहू ने अपने घर पर प्रार्थना सभा रखी थी। उसके साथ मौजूद एक महिला और युवती लोगों को मतांतरण करने के लिए उकसा रही थी। जिसकी जानकारी लगाने पर कुछ लोग चित्रलेखा के घर पहुंचे गए। लोगों की भीड़ को देखकर चित्रलेखा मौके से फरार हो गई। लेकिन मतांतरण करने वाली महिला और युवती को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने दोनों को जमकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया है कि चित्रलेखा के साथ पकड़ी गई महिलाएं बस्ती में प्रार्थना सभा के नाम पर मतांतरण करवा रही थी। उन्हें प्रलोभन और लालच दिए जा रहे थे। मारपीट की जानकारी लगाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां दोनों पक्षों ने शिकायत न करने की बात लिखित में थाने में दी है। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले आए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि दो दिन पूर्व उरला बस्ती में दोनों पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और दोनो पक्षों को थाने में लेकर आई। लेकिन दोनो पक्षों ने शिकायत नहीं दी और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed