{"_id":"68f46c658c675b2243023cd2","slug":"vaishali-nagar-police-of-bhilai-arrested-sp-leader-with-illegal-weapon-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Crime: देशी कट्टा दिखा लोगों का धमका रहा था सपा नेता, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Crime: देशी कट्टा दिखा लोगों का धमका रहा था सपा नेता, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sun, 19 Oct 2025 10:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:13 AM IST
सार
भिलाई के वैशाली नगर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव को देशी कट्टे के साथ रंगबाजी करना भारी पड़ गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलाई के वैशाली नगर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव को देशी कट्टे के साथ रंगबाजी करना भारी पड़ गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट कर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मां शारदा ट्रेडर्स जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सूबेदार सिंह यादव निवासी कैलाश नगर थाना जामुल का होना बताया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी सूबेदार यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ा है, वह दो बार वैशाली नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुका है लेकिन दोनों बार अपनी जमानत तक नहीं बचा सका।
विज्ञापन