फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   UP ATS arrested suspected terrorist from Bhilai links linked to ISIS

Durg: यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकी को भिलाई से किया गिरफ्तार, आईएसआईएस से जुड़े तार

Wed, 08 Nov 2023 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Nov 2023 07:00 PM IST
सार

दुर्ग शहर के एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने इस मामले में बताया कि यूपी एटीएस की टीम ने स्मृति नगर चौकी पुलिस से सहयोग मांगा था जिसके बाद चौकी क्षेत्र से एसबीआई कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति को यूपी एटीएस से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई है।

विज्ञापन
UP ATS arrested suspected terrorist from Bhilai links linked to ISIS
वजीहऊद्दीन को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र से संदिग्ध आतंकी को पकड़ने में कामयाबी पाई है। संदिग्ध वजीहऊद्दीन इदरीस बीते कई सालों से भिलाई में रह रहा था। वजीहउद्दीन के तार आईएसआईएस से जुड़े होने की बात कही जा रही है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने स्मृति नगर चौकी पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 

यूपी एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वजीहउद्दीन के मकान में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। वजीहउद्दीन मूलरूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है यूपी एटीएस की टीम ने वजीहउद्दीन को रिमांड पर लखनऊ लेकर आई है। वजीहउद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुका है और अलीगढ़ में ही एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। यूपी एटीएस की टीम ने पूर्व में वजीहउद्दीन के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, उस समय वजीहउद्दीन वहां से फरार हो गया था वजीहउद्दीन पर आरोप है कि वह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।

विज्ञापन


दुर्ग शहर के एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने इस मामले में बताया कि यूपी एटीएस की टीम ने स्मृति नगर चौकी पुलिस से सहयोग मांगा था जिसके बाद चौकी क्षेत्र से एसबीआई कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति को यूपी एटीएस से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed