फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Two people hanged themselves in Bhilai

Bhilai: छात्र ने बाथरूम में लगाई फांसी तो राजमिस्त्री ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 May 2023 11:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 May 2023 11:18 AM IST
सार

स्मृति नगर क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसमें एक राजमिस्त्री है तो दूसरी कॉलेज छात्रा है।

विज्ञापन
Two people hanged themselves in Bhilai
Bhilai News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्मृति नगर क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसमें एक राजमिस्त्री है तो दूसरी कॉलेज छात्रा है। पुलिस ने दोनो मामलों में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहले मामले में अपनी पत्नी को लेने आए सारंगढ़ के माल्दा गांव निवासी गेंदराम रात्रे (46) ने करंज के पेड़ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक गेंदराम पेशे से राजमिस्त्री था और अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए पुष्पक नगर आया हुआ था। पत्नी के जाने से मना करने के बाद घर से कुछ दूरी में जाकर पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक शराब पीने का आदी था और आए दिन बाद विवाद होते थे, जिसके कारण उसी पत्नी मृतक को छोड़कर अपने भाई के पास आ गई थी। पत्नी को मृतक अपने साथ ले जाने आया था लेकिन पत्नी के मना करने के बाद मृतक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में एक कॉलेज छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक छात्रा अनिता रानी सही 24 वर्षीय के रूप में शिनाख्त हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जब खुदकुशी की तब उसका मोबाइल उसके पास था और मोबाइल में बार-बार फोन आ रहे थे। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed