फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   three cubs of white tiger will now be released in large enclosures durg bhilai

चिड़ियाघर में बढ़ा शेरों का कुनबा: बड़े बाड़ों में शिफ्ट होंगे रुस्तम-राणा और बॉबी, लोगों ने दिए थे ये सुझाव

Thu, 17 Aug 2023 09:45 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 09:45 AM IST
सार

भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में साढ़े तीन महीने पहले तीन नए शावकों का जन्म हुआ था। जन्म के बाद से जू प्रबंधन अब बड़े बाड़ों में शिफ्ट करेगा।

विज्ञापन
three cubs of white tiger will now be released in large enclosures durg bhilai
मां के साथ रुस्तम, राणा और बॉबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और सोवियत रूस की मित्रता का प्रतीक मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक बार फिर से रौनक दिखाई देगी। साथ ही इन नन्हे शावकों और उनकी मौज मस्ती को देखकर पर्यटक भी आनंदित दिखाई देंगे। भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में साढ़े तीन महीने पहले तीन नए शावकों का जन्म हुआ था। जन्म के बाद से जू प्रबंधन द्वारा इन्हें डार्क रूम में विशेष निगरानी में रखा गया था। लेकिन तीनों सफेद बाघों के शावकों को अब बड़े बाड़ों में छोड़ा जायेगा। साथ ही तीनों शावकों का नामकरण भी किया जायेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मैत्री बाग के चिड़ियाघर में सफेद बाघ सुल्तान और रोमा से जन्में ये तीनों शावक पिछले साढ़े तीन महीनों से इसी डार्क रूम में अपनी मां के साथ बंद थे। अब इन्हें खुले रूप से बड़े बाड़े में छोड़ा जायेगा। तीनो शावकों में दो नर है और एक मादा है। इनका जन्म 28 अप्रैल 2023 को हुआ था। मैत्री बाग चिड़ियाघर प्रबंधन ने तीनों शावकों के नाम रखने के लिए लोगों से भी सुझाव मांगा था। लगभग ढाई सौ से अधिक नाम लोगों के द्वारा सुझाव के रूप में भेजा गया है। तीन शावको का नाम रुस्तम, राणा और बॉबी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैत्री बाग के प्रभारी डॉक्टर एन के जैन बताया कि सफेद शेरों के कुनबो में इजाफा हुआ है। वर्तमान में अब मैत्री बाग में कुल 9 सफेद बाघ हो गए हैं। करीब साढ़े तीन महीने के हो चुके इन शावकों को जन्म के बाद से आइसोलेट किया गया था। तब से इन्हें मां के दूध के साथ केल्शियम की दवाएं दी जा रही थीं। लेकिन अब ये रेड मीट खाने लगे हैं। मैत्री बाग चिड़ियाघर सफेद बाघों में सबसे अधिक वाला चिड़ियाघर हैं। मैत्री बाग प्रबंधन ने सेंट्रल जू ऑथोरिटी के नियमानुसार, अब तक देश के 5 चिड़ियाघरों में बाघों का आदान प्रदान कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed