{"_id":"6aadea4ed1260a4f3f07a95c","slug":"the-police-have-arrested-the-factory-director-and-managing-director-involved-in-the-theft-of-iron-worth-crores-of-rupees-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4741343-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपी पकड़े
Sat, 19 Sep 2026 08:07 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:07 AM IST
सार
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी के मामले में निजी फैक्ट्री के डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर को चोरी का माल खपाने के आरोप में किया गया है। पुलिस इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
लोहा चोरी के मामले में दो और गिरफ्तार
विस्तार
भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट से लोहे का कबाड़ चोरी कर रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील प्लांट में खपाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के GMऔर AGM समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस लोहे का कबाड़ फैक्ट्री तक पहुंचाने वाले लोगों की तलाश में लगी है। बहरहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार विनोद कुमार गर्ग रायपुर के भाठागांव स्थित वालफोर्ट सिटी के रहने वाले हैं। वे रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, वहीं संदीप कुमार सिंह दुर्ग के स्मृति नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं और कंपनी में डायरेक्टर हैं।
तकनीकी जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किया गया लोहे का कबाड़ रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में खपाए जाने की बात सामने आई। गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं और कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रायगढ़ जिला जेल में दो संदिग्ध मोबाइल बरामद: एक दीवार के बाहर से फेंका गया, दूसरे की अस्पताल में मिली लोकेशन
बता दें कि 26 मई को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज के एक गोदाम में छापामारी के दौरान भिलाई स्टील प्लांट का लोहा बरामद किया था। जांच के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन, जेसीबी, हाइड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई थी, इसमें लगभग 90 लाख रुपए का लौह स्क्रैप शामिल था। इस मामले में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपियों द्वारा फ्लाई ऐश के नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था। प्लांट की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावा पूरे परिसर में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन फिर भी इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस को शक है कि अंदरूनी मिलीभगत यह संभव नहीं है और इसी आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।