फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Student committed suicide by hanging in Durg

Suicide: दुर्ग में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीटेक की पढ़ाई कर रहा था रोहित

Mon, 20 Mar 2023 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Mar 2023 10:42 AM IST
सार

दुर्ग के सिंधिया नगर में किराये पर रहने वाले छात्र रोहित देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Student committed suicide by hanging in Durg
छात्र ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना इलाके में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में आईटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। छात्र की पहचान रोहित देवांगन (21) निवासी नारायणपुर के रूप में हुई है। मृतक रोहित दुर्ग के सिंधिया नगर में किराये के मकान में रहकर बीटेक चौथे सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सिंधिया नगर निवासी उबैद अहमद खान के यहां किराये पर रहने वाले रोहित देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, देखा कि छात्र ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। परिजनों के आने के बाद कमरा खोला जाएगा। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। पुलिस मृतक के दोस्तों पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed