{"_id":"64c89980767e5f1f0a0f902a","slug":"son-killed-his-father-by-hitting-him-with-a-stick-and-shovel-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai Murder: कलयुगी बेटे ने डंडे और फावड़े से पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai Murder: कलयुगी बेटे ने डंडे और फावड़े से पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 01 Aug 2023 11:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:05 AM IST
सार
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेटे ने अपने ही पिता को डंडे और फावड़े से सिर पर वारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेटे ने अपने ही पिता को डंडे और फावड़े से सिर पर वारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रोगी बताया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जामुल के सुरडुंग गांव के चांदनी चौक में आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी दिनेश साहू और मृतक कबीर साहू के बीच परिवारिक कारणों से वाद विवाद हुआ और बेटे ने अपने पिता पर फावड़े और डंडे से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन